यार्क। अमेरिका में फिर हिंसा का मामला सामने आया है। इस बार हुई हिंसा की घटना में एक भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत हो गई है। यह घटना उत्तर कैरोलीना में हुई। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने क्षेत्र में फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में भारतीय मूल के आकश टी तलाटी की मौत हो गई। आकाश टी तलाटी एक मोटल के मालिक थे। इस मामले में पुलिस अधिकारी जमाल लिटिलजाॅन ने बताया कि फायटेविले शहर में एक व्यक्ति ने अचानक यहां वहां गोलीबारी कर दी।
अंधाधुंध गोलीबारी होने पर वहां मौजूद लोग कुछ भी समझ नहीं पाए। हालात ये थे कि गोलीबारी के बाद लोग बचने के लिए इधर – उधर दौड़ने लगे। कुछ लोग वहाॅं मौजूद माॅल्स, दुकानों आदि क्षेत्रों की ओर भागने लगे। इसी बीच आकाश टी क्षेत्र से गुजरे।
गोलीबारी होने पर आकाश भी घबरा गए। वे बचने के लिए इधर – उधर दौड़ने लगे लेकिन इसी बीच उन्हें गोली लग गई। गोली लगने से वे गंभीर घायल हो गए। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिक की मौत से स्थिति गंभीर हो गई है।
भारतीय दूतावास इस घटना से सकते में है। माना जा रहा है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस मामले में कोई बयान दे सकती हैं। आकाश टी तलाटी गुजरात राज्य के आणंद शहर के मूल निवासी थे, वे अमेरिका में रहकर अपना कारोबार कर रहे थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal