भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के लिए 11 फरवरी की तारीख हुई बेहद अहम

जगत प्रकाश नड्डा या JP Nadda को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने अमित शाह का स्थान लिया है। JP Nadda की पहली परीक्षा दिल्ली विधानसभा चुनाव हैं, जिसके लिए चुनाव प्रचार जारी है और 8 फरवरी को मतदान के बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।

इसके बाद पश्चिम बंगाल और केरल के चुनाव हैं जहां भाजपा अपना जनाधार मजबूत करने के लिए जोर लगा रही है। JP Nadda प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। अब उनके सामने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को चलाने की चुनौती है।

JP Nadda के बारे में कहा जाता है कि संगठन में काम करने का इन्हें लंबा अनुभव है। सभी को साथ लेकर चलते हैं और कोई भी समस्या आए तो सभी पक्षों का ध्यान में रखते हुए फैसला करते हैं।

JP Nadda को जन्म 2 दिसंबर 1960 को बिहार के पटना में हुआ था। पटना यूनिवर्सिटी से बीए करने के बाद शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया।

उनकी राजनीतिक कर्मभूमि हिमाचल रही। ABVP में रहने के बाद 1993 में पहली बार विधायक चुने गए और 1998 में फिर विधायक बने। दूसरी बार में उन्हें प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। 2007 में प्रेम कुमार धूमल की सरकार में मंत्री रहे।

2012 में उन्होंने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था और राज्यसभा जाने का फैसला किया था। 2014 के कैबनेट बदलाव में मोदी सरकार ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया था। अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद पार्टी ने उन्हें 7 महीने पहले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था।

JP Nadda की शादी मल्लिका नड्डा से हुई है और दोनों के दो बेटे हैं। खास बात यह भी है कि JP Nadda की सास जयश्री बनर्जी सांसद रह चुकी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com