
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पटानी अभिनीत फिल्म ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को साल 2016 में गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किया गया। गूगल इंडिया ने साल 2016 में भारतीयों द्वारा गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और हस्तियों के नामों की सूची जारी की।
बॉलीवुड हस्तियों में सबसे ज्यादा सर्च किए गए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री दिशा पटानी हैं। इसके साथ ही उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और मंदाना करीमी को भी लोगों ने सर्च किया।
सुशांत के बाद सबसे अधिक सर्च किए गए बॉलीवुड अभिनेताओं में कबीर बेदी, हर्षवर्धन कपूर, पुलकित सम्राट और सलमान खान रहे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal