बिहार के बाद अब यूपी और राजस्थान में होगी मानसून की एंट्री, पांच राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मानसूनी हवाएं बिहार पहुंच चुकी हैं। अगले कुछ घंटों के भीतर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसून दस्तक देने वाला है। वहीं, उत्तर भारत की तरफ मानसून की बढ़त से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली एनसीआर समेत आसपास की इलाकों में बीते दिन झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है।

कहां पहुंचा मानसून?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 17 जून 2025 तक गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वी बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अगले 2-3 दिन में मानसून पूरे बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है।

कहां बरसेंगे मानसूनी बादल?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए उत्तर भारत में अनुकूल स्थिति बनी हुई है। मानसून जल्द ही राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। वर्तमान में मानसूनी हवाएं दीसा, पंचमढ़ी, इंदौर, अंबिकापुर, हजारीबाग, मंडला और सुपौल से होकर गुजर रही हैं। दक्षिण भारत समेत, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून की बारिश देखने को मिल रही है।

5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उड़ीसा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आंधी-तूफान, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी से अधिक भारी होने की संभावना है।

14 राज्यों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
कर्नाटक के तटीय इलाकों समेत महाराष्ट्र के कोंकण तट, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात के आसार हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com