बिल गेट्स ने बुधवार देर रात अपनी चीन यात्रा के बारे में एक ट्वीट के जरिए दी जानकारी

माइक्रोसॉप्ट के को- फाउंडर बिल गेट्स गुरुवार को चीन यात्रा पर थे। बिल गेट्स ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए चीन यात्रा की जानकारी दी। दरअस बिल गेट्स ने ट्वीट के जरिए बताया कि वे आखिरी बार चीन साल 2019 में गए थे, इसके बाद साल 2023 यानी 4 साल बाद चीन पहुंचे। बिल गेट्स वैश्विक स्वास्थ्य और विकास भागीदारों से मिलने के लिए चीन पहुंचे थे।

बिल गेस्ट ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में क्या जानकारी दी?

दरअसल बिल गेट्स ने अपनी चीन यात्रा की जानकारी बुधवार देर रात को ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

बिल गेट्स ने कहा कि मैं चीन पहुंचा हूं। आखिरी बार चीन साल 2019 में आया था। मैं यहां बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए काम करने वाले वैश्विक स्वास्थ्य और विकास भागीदारों से मिलने पहुंचा हूं। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए वैश्विक स्वास्थ्य और विकास भागीदार करीब 15 सालों से काम कर रहे हैं, ऐसे में मैं इस मीटिंग के लिए उत्साहित हूं।

चीन के बारे क्या कहा बिल गेट्स ने?

बिल गेट्स ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य असमानता और खाद्य असुरक्षा जैसी समस्याओं को हल करने के लिए इनोवेशन की जरूरत है।

गेट्स ने चीन के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि मलेरिया की दवा विकसित करने से लेकर जलवायु अनुकूलन में निवेश करने तक, चीन के पास इसका बहुत अनुभव है। इस तरह के डेवलपमेंट को दुनिया भर के लोगों के लिए लाने की जरूरत है।

बिल गेस्ट की चीन यात्रा क्यों है खास?

दरअसल बिल गेट्स उन पश्चिम अधिकारियों में से एक हैं, जो चीन में सख्त कोविड नीतियों के हटने के बाद देश में विजिट कर रहे हैं। आखिरी बार बिलगेट्स 2019 में चीन पहुंचे थे। साल 2019 के बाद ही चीन के साथ-साथ दुनिया भर के देशों ने महामारी का प्रकोप झेला था।

वहीं दूसरी ओर चीन जैसे देश में कोविड को लेकर सख्त नियम बने थे, ऐसे में दूसरे देशों की चीन में विजिट प्रतिबंधित थी। इस महीने की शुरुआत में Chase CEO JPMorgan भी चीन विजिट पर थे। टेल्सा के सीईओ एलन मस्क भी मई में चीन पहुंचे थे, एलन मस्क की चीन विजिट भी करीब 3 साल रही थी। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com