बल्लभगढ़ बना हाथरस महापंचायत से बिगड़ा माहोल हिंसा पर उतारू हुए नौजवान

फरीदाबाद के निकिता हत्याकांड को लेकर रविवार को बुलाई गई महापंचायत में फैसला लिया गया है कि इस मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। पंचायत के बाद उग्र भीड़ ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है। ये लोग निकिता हत्याकांड में आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में निकिता हत्याकांड को लेकर हुई महापंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही निकिता के परिजन भी वहां मौजूद थे। इसी बीच कुछ अन्य संगठन के लोग यह कहकर नारेबाजी करने लगे कि हत्याकांड का राजनीतिकरण हो रहा है। 
उन्होंने भाजपाई और कांग्रेसियों पर इस मामले के राजनीतिकरण किए जाने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद यह विभिन्न दल बल्लभगढ़ में हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस कभी भी यहां लाठीचार्ज कर सकती है।

हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अचानक ही एक होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दूसरे समुदाय के करीब 20-25 युवकों ने पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पथराव किया।

माहौल को देखते हुए फरीदाबाद जिले की पुलिस लाइन की सभी फोर्स बल्लभगढ़ के लिए रवाना हो गई है। सभी थाने और क्राइम ब्रांच अधिकारियों को बल्लभगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

मालूम हो कि बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज के बाहर सोमवार को शाम करीब चार बजे होनहार छात्रा निकिता तोमर की हत्या कर दी गई थी। निकिता, बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके साथी रेहान ने पहले निकिता को अगवा करने की कोशिश की थी और नाकाम होने पर गोली मार दी थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com