बफर क्षेत्र में अवैध सागौन की कटाई करने वाला वन रक्षक निलंबित, भारी मात्रा में सागौन जब्त

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर ज़ोन में पदस्थ वनरक्षक संतोष प्रजापति पर अवैध सागौन कटाई कराने के आरोप सिद्ध होने पर निलंबित किया गया। सर्च वारंट लेकर घर की तलाशी में भारी मात्रा में सागौन लकड़ी जब्त हुई। आरोपी फरार है, वन अपराध दर्ज कर तलाश जारी है।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जंगलों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला ही वनरक्षक अवैध कटाई में लिप्त पाया गया है। मामला पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर ज़ोन क्षेत्र का है, जहां कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने आरोपी वनरक्षक को निलंबित कर दिया है।

काफी दिनों से वनरक्षक कर रहा था अवैध वनों की कटाई
जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर ज़ोन क्षेत्र में पदस्थ वनरक्षक संतोष प्रजापति पर लंबे समय से अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटाई कराने के आरोप लग रहे थे। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि संबंधित वनरक्षक संरक्षण के बजाय जंगलों की अवैध कटाई को बढ़ावा दे रहा है।

पन्ना टाइगर रिजर्व ने की कार्रवाई
शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने गोपनीय जांच शुरू की। जांच के बाद जब साक्ष्य पुख्ता पाए गए तो टीम ने आरोपी वनरक्षक के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी वनरक्षक संतोष प्रजापति फरार हो गया। विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जंगलों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पन्ना टाइगर रिजर्व देश के प्रमुख संरक्षित वन क्षेत्रों में से एक है, जहां वन्यजीवों और कीमती वृक्षों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में विभाग के ही कर्मचारी द्वारा अवैध कटाई किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।

पन्ना टाइगर रिजर्व ने सर्च वारंट लेकर घर की दी तलाशी
वन विभाग के बफर क्षेत्र में वन विभाग के बीट गार्ड संतोष प्रजापति की संकल्पिता नजर आने के बाद जब वन विभाग ने बफर क्षेत्र में कार्रवाई की तो मौके से वनरक्षक संतोष प्रजापति फरार हो गया। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों ने बीट गार्ड को पहचान लिया। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर उसके घर पर भी दबिश दी गई। घर पर दबिश देने के बाद घर में रखी भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की गई है, जिसका वजन 2255 घन मीटर है। वहीं आरोपी मौके से भी फरार हो गया। वन विभाग की टीम कई जगह दबिश दे रही है। वन अपराध का प्रकरण भी दर्ज किया और गिरफ्तारी के प्रयास भी किया जा रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com