बड़ी खबर: धोनी ने लिया युवराज से बदला

img_20161206020315पिछले हफ्ते हुई इंडियन क्रिकेट टीम की शान युवराज सिंह और बॉलीवुड की जान हेज़ल कीच की शादी खूब चर्चा में रही। युवी और हेज़ल की शादी पर मीडिया की पूरी नज़र बनी हुई थी।जहाँ युवराज रियल लाइफ युवराज लग रहें थे वहीँ दूसरी तरफ हेज़ल किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। दोनों की शादी 2 बार 2 रस्मों से हुई। पहले गुरूद्वारे में और दूसरी हिन्दू प्रथा से। यूँ तो शादी में कई VIP मेहमान आये थे लेकिन दूल्हा-दुल्हन के अलावा जिसने माहौल को रंगीन बनाया वो थे हमारे टेस्ट क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली और उनकी बॉलीवुड गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा।युवराज और हेज़ल की शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट के एक नए कनेक्शन को भी देखने मिला। जी हाँ, इस शादी में ज़हीर खान और चक-दे फेम एक्ट्रेस सागारिका घाटगे के रिश्ते का ख़ुलासा भी हुआ। दोनों साथ में ही शादी में पहुंचे थे।शादी में सब कुछ अच्छा था लेकिन फिर भी एक बात की कमी थी और वो कमी थी थी इंडियन क्रिकेट टीम की आन बान और शान महेंद्र सिंह धोनी की। जी हाँ, शादी से धोनी गायब रहें। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो युवराज सिंह ने अपनी चंडीगड़ और गोवा दोनों शादी के लिए धोनी को न्योता भेजा था लेकिन इसके बावजूद वो शादी में नहीं गए। धोनी की गैरमौजूदगी से कई सवाल लोगों के बीच उठा रहें हैं की आखिर धोनी ने ऐसा किया क्यूँ। अब असली वजह क्या है ये पूरी तरह से कन्फर्म कह पाना मुश्किल है लेकिन एक जानेमाने बॉलीवुड वेब पोर्टल के मुताबिक इसके पीछे धोनी की नाराज़गी है। आपको बतादें की 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान धोनी ने टीम सिलेक्शन करते वक़्त युवराज सिंह को नहीं चुना था। इस बात से युवराज के पिता योगराज सिंह, धोनी से बहुत नाराज़ हुए थे और उन्होंने धोनी के बारे में बहुत भला बुरा कहा था। यहाँ तक की उन्होंने धोनी को रावण भी कह डाला था। युवराज को जब ये बात पता चली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिए माफ़ी मांगी और कहा की उन्हें धोनी के अंडर खेलकर हमेशा अच्छा लगा है और भविष्य में भी ऐसा ही रहेगा। युवराज और उनके पिता के कमेंट्स पर धोनी ने कोई जवाब नहीं दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com