मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में बोल्ड और हॉट सींस करना ट्रेंड हो गया है। यह चलन बीते कई वर्षों से चलता आ रहा है। हॉलीवुड में तो बोल्ड सींस करना आम बात होती है, हालांकि बॉलीवुड में आज भी लोग बहुत ऐसे सींस को देखने के लिए बहुत क्रेजी होती है। लेकिन एक ऐसी खबर हॉलीवुड फिल्म से जुड़ी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे सुनकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी।
दरअसल हॉलीवुड एक्ट्रेस मारिया शिनाइडर के बिना मंज़ूरी के डायरेक्टर बर्नार्डो बर्टोलुची ने फिल्म ‘लास्ट टैंगो इन पैरिस’ के लिए रेप सीन शूट किया था। यह खुलासा बर्नार्डो बर्टोलुची ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद किया है। लेकिन इस वीडियो के बाद से माहौल काफी गर्म हो गया है। कई हॉलीवुड एक्टर्स ने उनके खिलाफ आवाज़ भी उठायी है।
जानकारी के मुताबिक, बर्नार्डो बर्टोलुची ने एक्ट्रेस को रेप सीन के बारे में इसलिए नहीं बताया था क्योंकि वह उसके रिएक्शन एक लड़की के तरह चाहते थे, न की एक एक्ट्रेस के तौर पर। इसलिए एक्ट्रेस को नहीं पता था कि उन्हें एक्टर मार्लोन ब्रैंडो के साथ रेप सीन शूट करना है।
फिल्म रिलीज़ होने के बाद डायरेक्टर पर अश्लील सीन दिखाने की वजह से इटली में ट्रायल चलाया गया था। वहीं, डायरेक्टर को चार महीने की जेल हुई और पांच सालों के लिए उनके नागरिक अधिकार छीन लिए गए, जिसमें वोटिंग का अधिकार भी शामिल था। इस तरह फिल्म की कॉपी को बर्बाद कर दिया गया।
बहरहाल बर्नार्डो बर्टोलुची के इस फिल्म को काफी सराहा गया। लेकिन यह फिल्म सामाजिक विवाद की वजह बन गयी।
इस फिल्म के एक्टर ब्रैंडो को बेस्ट एक्टर का जबकि बर्टोलुसी को बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal