फूलपुर उप चुनाव में जीत हम इलाहाबाद का गौरव वापस लाएंगे: राज बब्बर
फूलपुर उप चुनाव में जीत हम इलाहाबाद का गौरव वापस लाएंगे: राज बब्बर

फूलपुर उप चुनाव में जीत हम इलाहाबाद का गौरव वापस लाएंगे: राज बब्बर

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर को भरोसा है कि उनकी पार्टी 11 मार्च को इलाहाबाद के फुलपुर लोकसभा उप चुनाव में जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने आज पार्टी प्रत्याशी मनीष मिश्रा के कार्यालय का उद्घाटन भी किया।फूलपुर उप चुनाव में जीत हम इलाहाबाद का गौरव वापस लाएंगे: राज बब्बर

राज बब्बर ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी तो झूठ की राजनीति कर रहे है। उनको भी पता होगा कि झूठ अधिक दिन तक टिक नहीं सकता। अब तो देश की जनता मोदी को जान चुकी है। राज बब्बर ने कहा कि आप सभी के बीच कांग्रेस ने मजबूत तथा युवा प्रत्याशी उतारा है। मनीष मिश्रा स्थानीय नेता है। इनके पिता के साथ ही इनका भी क्षेत्र के विकास में योगदान रहता है। अब इनको जीत मिलने से बाहर से आए प्रत्याशी अपने आप भाग जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह फूलपुर सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है।

हम लोग संगमनगरी की गरिमा को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने कहा कि फूलपुर उप चुनाव सिर्फ 2019 के आम चुनाव का ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति का भी आगाज होगा। इसमें 2019 के लिए दोबारा इलाहाबाद फैसला करेगा। राज बब्बर ने कहा कि यह चुनाव हम कार्यकर्ता के तौर पर लड़ेंगे और हमारे बीच कोई भी नेता के रूप में लोगों से अनुरोध नहीं करेगा। हम वार्ड स्तर पर स्थानीय लोगों के साथ बैठकें करेंगे। हमें लोगों का विश्वास जीतना है ना कि लाउडस्पीकर का।

राज बब्बर ने किसी गठबंधन के साथ चुनाव न लडऩे के सवाल पर कहा कि इस चुनाव से न तो किसी की सरकार नहीं बनने वाली है और न ही किसी की सरकार नहीं गिरने वाली है। यदि हमारी पार्टी का उम्मीदवार जीतता है तो हम इलाहाबाद का गौरव वापस लाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम सांसद जीतने नहीं आए हैं, बल्कि इलाहाबाद की अस्मिता की लड़ाई लडऩे आए हैं। कांग्रेस कभी भी कैडर की पार्टी नहीं रही है, बल्कि विचारों की पार्टी रही है। 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com