फीफा संचालन समिति के प्रमुख बने मुदगल

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मुकुल मुदगल को बहरीन की राजधानी मनामा में आयोजित फीफा की 67वीं कांग्रेस में इस विश्व फुटबॉल संस्था की संचालन समिति का प्रमुख चुना गया।

फीफा संचालन समिति के प्रमुख बने मुदगल

न्यायमूर्ति मुदगल के नाम का प्रस्ताव बुधवार को फीफा परिषद में रखा गया था। यह पद मियुगल माडुरो को हटाए जाने के बाद खाली पड़ा था। न्यायमूर्ति मुदगल को पिछले साल मई में मेक्सिको में हुई फीफा कांग्रेस में संचालन समिति का उपाध्यक्ष चुना गया था। एशियाई फुटबॉल महासंघ ने भी उन्हें यह पद सौंपा था। यूरोपीय आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष फिनलैंड के ओली रेहन अब न्यायमूर्ति मुदगल के साथ समिति में उपाध्यक्ष होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com