प्रेमी जोड़ो के लिए मशहूर है ये रोमांटिक प्लेस, यहां का हर पल बनता है यादगार

हर प्रेमी जोड़े की आज के दिन की विशेष ख्वाहिश होती है, जो इस दिन को यादगार बनाए।  आज हम आपके लिए विदेशों की ऐसी रोमांटिक जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो वैलेंटाइन मनाने के लिए मशहूर मानी जाती हैं। तो आइये जानते है इन रोमांटिक प्लेस के बारे में।

* पेरिस 

पेरिस के एइफ़्फ़िल टावर को दुनिया का सबसे रोमांटिक जगह माना जाता है। फ्रांस का बेहद खुबसूरत शहर पेरिस है। ऐसा कहा जाता है की एइफ़्फ़ेल टावर के सामने दुनिया भर से जोड़े आते हैं और एक दुसरे का हमेशा साथ देने का वादा करते है। कहा यह भी जाता है की इस टावर के सामने ली गयी सारी कसमे हमेशा सच होती हैं। अपने पार्टनर को इस खास जगह ले जाकर अपने प्यार को एक नया मोड़ जरुर दें। इस तरह से अपने वैलेंटाइन डे को खास बनाए।

* अल्हाम्ब्रा 

स्पेन का शहर अल्हाम्ब्रा प्यार करने वालों के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता हैं। इस शहर में जहां आप प्रकृति के बेहद करीब आ जाते हैं, वहीं बार्सिलोना और मैड्रिड से ट्रेन लेकर पूरे रास्ते में खूबसूरत वादियों का मजा ले सकते हैं।

* वीनस

इसे प्रेमी जोड़ों के लिए रोमांस का सबसे बेहतरीन जगह माना जाता है। इटली का ये खूबसूरत वीनस शहर में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बहुत कुछ हैं। चारों तरफ से पानी से घिरा ये शहर सच में काफी सुंदर है। इस शहर की ऐतिहासिक इमारतें, खूबसूरत नहरें और शानदार पुल आपको रोमांटिक बना देगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीता सकते है।

* थाइलैंड 

यहाँ पर कई सारे खूसबूरत तट है जहाँ पर प्यार दर्शाने का मजा कुछ और ही है। यहाँ पर आप थ्रिलिंग स्नॉरकैलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स भी कर सकते है और अब ऐसे समय में पार्टनर साथ होगा तो वैलेंटाइन और अच्छा होगा।

* हवाई 

अगर आप पूरी तरह से प्यार और रोमांस के मूड में हैं, तो फिर हवाई से बेहतर जगह इस दुनिया में नहीं हो सकती। इस शहर का एक-एक दृश्य और चीज आपको प्यार का एहसास कराएंगी। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा ये शहर एक कपल के लिए परफेक्ट प्लेस है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com