NEW DELHI: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। प्रियंका ने अभी अपने नए हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है।
अभी-अभी: वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, दिखे महाप्रलय के संकेत अब पूरी दुनिया हो जायेगी तबाही…
इस फिल्म में बॉलीवुड की देसी गर्ल एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाली है। यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म का नाम ‘इजंट इट रोमांटिक’ है। फिल्म में उनके साथ ऐडम डिवाइन भी हैं। प्रियंका के फैंस अकाउंट से शूटिंग की तस्वीरें शेयर की गई हैं। प्रियंका ने भी अपनी शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
पाक आतंकी के इशारे पर लश्कर ने किया अमरनाथ यात्रियों पर हमला राजनाथ कर रहे है बड़ी बैठक
प्रियंका को शूटिंग के दौरान न्यूयार्क में स्पॉट किया गया। पिंक कलर की डीप नेक वाली ड्रैस पहने वो काफी हॉट लग रही हैं। प्रियंका इस फिल्म में रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ अभिनय करती देखी जाएंगी।
फिल्म में प्रियंका योगा एम्बेसडर की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म न्यूयार्क शहर की एक वास्तुकार नटाली की जिंदगी पर आधारित है, जोकि अपनी नौकरी के दौरान पहचान पाने के लिए कड़ी मेहनत करती है, लेकिन उससे शहर की अगली ऊंची ईमारत के डिजाइन बनवाने की जगह ज्यादातर कॉफी और बगेल्स परोसने के लिए कहा जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal