प्रियंका गांधी बोलींं- शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे और हमारे परिवार के शहीदों का अपमान…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को हरियाणा के दौर पर हैं। उन्‍होंने अपनेे दौरे की शुरूआत अंबाला से की। उन्‍होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। यह चुनाव में देश को मजबूत करने का मौका है। भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी सेना के शहीदों के नाम पर वोट मांगतेे हैं तो कभी हमारे परिवार के शहीदों का अपमान करते हैं। इस देश में अहंकार माफ नहीं किया जाता। दुर्योधन का भी यहां अहंकार नहीं चला था।

अंबाला की रैली के बाद प्रियंका हिसार पहुंची। यहां वह पुराने गर्वनमेंट कॉलेज मैदान मेें आयोजित रैली में पहुंची। हिसार पहुंचने पर उनका वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। प्रियंका रोड शो करतीं हुईंं रैली स्‍थल पर पहुंचीं।

इससे पहले, अंबाला के गांधी मैदान में आयोजित रैली मेंं प्रियंका गांधी ने विरोधियों पर जमकर वार किए। प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश हो रही है। नागरिक हितों को सुरक्षित रखने वाले तंत्र से छेड़छाड़ हो रही है। उन्होंने लोगों से रोजगार, विकास, किसान व सर्वसमाज के हितों के मद्देनजर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

प्रियंका ने कहा कि देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। जब भगवान श्रीकृष्ण उन्हें समझाने गए तो उनको भी दुर्योधन ने बंधक बनाने की कोशिश की। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है… का जिक्र भी कांग्रेस महासचिव ने किया।

इससे पहले यहां पहुंचने पर प्रियंका का स्‍वागत कुमारी सैलजा और अन्‍य कांग्रेस नेताओं ने किया। प्रियंका ने इशारों-इशारों मेें केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्‍होंने कहा, मुझे लंबा भाषण देने की आदत नहींं है। बस अपने दिल की बात कहूंंगी। उन्‍होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी कर कालाधन वापस आने की बात कहकर लोगों को लाइनों में लगा दिया, लेकिन एक रूपया कालाधन वापस नहीं आया।

कांग्रेस की महासचिव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश को शहंशाह की नहीं लोकतंत्र की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। देश पूछ रहा है कि मोदी जी आपने जो 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था, उसका क्या हुआ? प्रियंका ने कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना के बारे में भी लोगों  को बताया।

प्रियंका ने कहा कि उन्हें लंबे भाषण की आदत नहीं है वह दिल की बात कहेंगी। नोटबंदी कर कालाधन वापस आने की बात कहकर लोगों को इन में लाइनों में लगा दिया गया, लेकिन काला धन वापस नहीं आया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने सभी को15-15 लाख रुपयेे देने, नौजवानों को रोजगार, किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा, हुआ कुछ नहीं। नोटबंदी ने कमर तोड़ी, कालाधन आया नहीं, जीएसटी से दुकानदार प्रताडि़त हो रहे हैं। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा नेता कभी यह बात नहीं कहते हैं कि उन्होंने पांच साल पहले जो वादे किए थे वह पूरे किए या नहीं। वह कभी सेना के शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं या मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं।

बता दें कि अंबाला इसी मैदान में कभी उनकी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी ने भी चुनाव सभा किया था। सैलजा के गांधी परिवार से नजदीकियों के चलते प्रियंका गांधी यहां आई हैं। अंबाला में रैली के बाद प्रियंका हिसार में पार्टी प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं। बता दें कि हिसार लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए गांधी परिवार को कोई सदस्य 15 साल बाद पहुंचा है।

हिसार से गांधी परिवार को अच्छा नाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने 1980-81 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आदमपुर बुलाया था। उस समय वह कालेज का उद्घाटन करने आए थे। बाद में सोनिया गांधी हरियाणा में दौरे के दौरान 2004 में हिसार रुकी थीं। अब करीब 15 साल बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिसार पहुंचींं।

दो दिन पूर्व यहां चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे थे। वह इससे पहले 2011 में तब हिसार पुराना राजकीय कालेज मैदान में आए थे जब वह भाजपा में थे। उस समय भजनलाल के निधन के बाद हजकां और भाजपा के गठबंधन ने कुलदीप बिश्नोई को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रियंका की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम ने घेरा डाला हुआ है। रैली स्थल और आस-पास पुलिस के जवान तैनात हैं। ऑटो चालकों का रूट डायवर्ट किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी दोपहर बाद अंबाला से हेलीकॉप्टर में पहुंची। वह काफिले के साथ पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में रैलीस्थल पर पहुंची। हवाई अड्डे पर एक डीएसपी की अगुवाई में 60 जवान तैनात रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com