प्रियंका गांधी का रोड शो तीन मई को फतेहपुर सीकरी में

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा तीन मई को फतेहपुर सीकरी में रोड शो करेंगी। इसके पहले वह गुजरात में सभा करेंगी।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तीन मई को फतेहपुर सीकरी में पार्टी प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में रोड शो करेंगी। पार्टी के अनुसार प्रियंका गांधी इस दिन पहले दोपहर में गुजरात में सभा करेंगी। इसके बाद दोपहर 3.10 बजे आगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी जाएंगी। 

प्रियंका गांधी के फर्रुखाबाद में सभा का भी कार्यक्रम जल्द फाइनल होगा। इसी के साथ तीसरे व चौथे चरण की कुछ और गठबंधन की सीटों पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त सभा का कार्यक्रम भी जल्द तय होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com