श्रींलका ए और इंडिया ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा और अंत में मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की। हालांकि, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह एक बड़ी गलती कर दी। इस वजह से भारत के हाथ से मुकाबला निकल जाता। सिंह की गलती की वजह से तिलक वर्मा की जगह कप्तानी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ काफी नाराज दिखे।
मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका ने पूरे मुकाबले में तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम को बैकफुट पर रखा। हालांकि, अंत में भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत पर प्रभसिमरन की गलती भारी पड़ सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
प्रभसिमरन सिंह से हुई बड़ी गलती
विप्रज निगम गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने चमिका करुणारत्ने को ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली। बल्लेबाज ने गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ धकेला और तेज सिंगल लेने की कोशिश की। बीच में वापस लौटने की कोशिश में करुणारत्ने मुश्किल में फंस गए। भारत ए के फील्डर ने तेज फेंक लगाई और विकेटकीपर के छोर पर सीधा हिट लगने जैसा लगा। नंगी आंखों से देखने वाले को लगा कि करुणारत्ने क्रिज से काफी बाहर थे और रन आउट हो गए। भारत ए के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे और जश्न मनाने लगे।
प्रभसिमरन की गलती ने बदल दिया फैसला
यहां से असली ड्रामा शुरू हुआ। थर्ड अंपायर ने रीप्ले देखा तो पता चला कि विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने गेंद पहुंचने से पहले ही स्टंप्स हिला दिए थे। गेंद स्टंप्स से टकराने से पहले ही बेल्स गिर चुकी थीं। क्रिकेट नियमों के मुताबिक, अगर बेल्स पहले ही हट जाएं तो रन आउट नहीं माना जा सकता। इसलिए करुणारत्ने को नॉट आउट करार दिया गया।
ऋतुराज गायकवाड़ दिखे नाराज
इस फैसले से भारत ए की टीम में खलबली मच गई। उस समय कर तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाल रहे ऋतुराज गायकवाड़ साफ तौर पर नाखुश नजर आए। वे मैदान पर अंपायर से लंबी चर्चा करते दिखे। टीम के बाकी खिलाड़ी भी निराश थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal