
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कांग्रेस के दिवंगत नेता पूर्व पीएम राजीव गांधी को भी निशाने पर लिया। कहा कि जब 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो उनके सुपुत्र ने कहा था, एक बड़ा पेड़ गिरता है तो जमीन हिलती है। उसके बाद देश में हजारों सरदारों का कत्लेआम किया गया। क्या यह एक निश्चित लोगों का आतंक नहीं था क्या?
पीएम मोदी ने कहा कि इसके बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया गया। इसके संबंध में देश के न्यूट्रल मीडिया ने सवाल नहीं पूछा, जो आज पूछ रहे हैं। सरदारों को जला दिया गया। और ऐसा करने वालों को बाद में एमपी और केंद्र में मंत्री बनाया गया। एक को तो मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। जिन पर आरोप लगे हुए क्या उनसे पूछा गया।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों को कोर्ट ने सजा दी है, उनको जाकर के लोग गले लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को उसूल की बातें करने का हक नहीं है। एक महिला को वो भी एक साध्वी को इस प्रकार से प्रताड़ित किया गया। और मैं गुजरात में रहकर आया हूं। मैं कांग्रेस को भलीभांति समझ गया हूं। जैसे फिल्म की स्क्रिप्ट लिखते हैं। पहले कागज पर बैठकर स्क्रिप्ट लिखते हैं। हमारे यहां जितने एनकाउंटर हुए, सबको ऐसे ही चलाया गया। हर घटना को ऐसे खींचते थे और जोड़ देते थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal