पहले धोती पैंट्स, फिर चलन में आया हैरम पैंट्स। फैशन का मिजाज बदला, तो पैंट्स में भी बदलाव हुए। अपने नए रंग-रूप के साथ फिर से शरारा और घरारे की फैशन में एंट्री हुई है। अलग-अलग तरह के ये पैंट्स हैं भी शानदार। इसे आप अनारकली, फ्लोर लेंथ या शॉर्ट लेंथ सूट के साथ भी मैच कर सकती हैं। 
पार्टी वियर में घरारा या शरारा
घरारा और शरारा का फैशन फिर से नए रंग-रूप में लौट आया है। इसे आप पार्टी वियर ड्रेस के तौर पर कैरी कर सकती हैं। घरारा, जो ऊपर से फिटेड, मगर घुटनों से लेकर पैरों तक काफी चौड़ी होती है, को शॉर्ट लेंथ कुर्ते के साथ कैरी कर सकती हैं। शरारा, जो लहंगे या स्कर्ट की तरह भी लगती है, में भी कई सारी वेरायटीज हैं। हेवी जरी, स्टोन वर्क, गोटापट्टी या एम्ब्रॉयडरी से युक्त घरारा या शरारा को आप पार्टी वगैरह में भी पहन सकती हैं। एक बात का ध्यान रखें कि शॉर्ट लेंथ सूट के साथ ही ज्यादा ग्रेसफुल लगते हैं।
प्लाजो में भी कई डिजाइन
प्लाजो एक लूज पैंट है, जिसे आप क्रॉप-टॉप या शॉर्ट लेंथ अथवा लॉन्ग कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इसे आप अनारकली या घेर वाले सूट के साथ पहन सकती हैं। हेवी ड्रेस में एम्ब्रॉयडरी वाले प्लाजो ज्यादा अच्छे लगते हैं। प्लाजो में और भी कई सारी वेरायटी हैं, जैसे फिटेड प्लाजो। यह स्ट्रेट और सिगरेट पैंट्स की तरह ही होते हैं। इस पैंट को आप टखनों से ऊंचा भी रखें, तो अच्छे लगते हैं। इन दिनों लड़कियां इसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। 70 के दशक के बेलबॉटम तो याद हैं न? वही पैंट जो नीचे से घेर लिए होते थे।
अब यही स्टाइल प्लाजो में भी देखने को मिल रहा है। बेल बॉटम स्टाइल के पैंट को आप क्रॉप टॉप या केप स्टाइल टॉप के साथ मैच करके इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकती हैं। रंग और डिजाइन का तो अंदाज ही अलग है। जो रंग चाहिए, बाजार में सब मौजूद है। सर्दी को ध्यान में रखते हुए, अब वुलेन फैब्रिक के भी प्लाजो मार्केट में आ चुके हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal