रियो। रियो ओलिंपिक्स का पहला दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक रहा। हॉकी में जरूर जीत दर्ज हुई, लेकिन अन्य में खिलाड़ियों ने निराश किया। अब रविवार को होने वाली स्पर्धाओं से उम्मीद है।
पुरुष हॉकी टीम का विजयी आगाज, आयरलैंड को हराया: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रियो ओलिंपिक के ग्रुप ‘बी’ में आयरलैंड को 3-2 से कड़े संघर्ष में हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारत की तरफ से रूपिंदर पाल सिंह ने 2 और वीआर रघुनाथ ने 1 गोल दागा। भारत की पहला गोल वीआर रघुनाथ ने पहले क्वार्टर में दागा।
जीतू राय आठवें स्थान पर रहे: भारत के जीतू राय रियो ओलिंपिक में निशानेबाजी में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहे। जीतू ने 580 अंकों के साथ क्वालीफाइंग दौर में छठें स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन उन्होंने फाइनल में निराश किया। वे 78.7 अंकों के साथ अाठवें स्थान पर रहे।
पेस-बोपन्ना पहले ही दौर में बाहर: रियो ओलिंपिक में टेनिस में भारत की उम्मीदों को शनिवार को झटका लगा जब अनुभवी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पुरुष डबल्स के पहले ही दौर में बाहर हो गई।
सानिया-प्रथाना बाहर: टेनिस डबल्स में सानिया मिर्जा और प्रथाना पहले ही दौर में बाहर हो गईं। दोनों को चीन की जोड़ी ने 6-7, 7-5, 5-7 से हराया। मिक्स्ड डबल्स में पदक की उम्मीद लगाई जा सकती है।
मौमा और मनिका का अभियान पहले दौर में ही समाप्त: भारतीय महिला खिलाड़ी मौमा दास और मनिका बत्रा रियो अोलिंपिक के टेबल टेनिस के महिला एकल के पहले दौर में ही बाहर हो गईं।
अपूर्वी और अयोनिका ने किया निराश: रियो ओलिंपिक में भारतीय निशानेबाजों की बेहद निराशाजनक शुरुआत रही जब अयोनिका पॉल और अपूर्वी चंदेला 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में नहीं पहुंच पाई। अपूर्वी 34वें और अयोनिका 43वें स्थान पर रहीं।
ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, जानिए कब हैं इनके मैच: रियो ओलिंपिक में इवेंट्स के दूसरे दिन भारत की निगाहें पदक के लिए अपने निशानेबाजों पर टिकी रहेगी। अनुभवी मानवजीत सिंह और हिना सिद्धू से देश को पदक की उम्मीद है। उनके अलावा भी कई खिलाड़ी होड़ में होंगे। भारत के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, किसका मुकाबला कितने बजे होगा, आइए इसकी जानकारी देते हैं आपको।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal