पत्नी के प्रेमी को दी ऐसी सजा, लाश के साथ हड्डियां भी गल गई

download-6बिहार के बेगुसराय के मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी का पहले कत्ल किया और बाद में उसका शव घर के बाथरुम में ही गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दीपक आनंद नाम के शख्स का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इसकी वजह आरोपी की पत्नी का कथित प्रेमी था। पुलिस के मुताबिक प्रेमी का उनके घर में आना जाना भी था, ये बात आरोपी को नागवार गुजरती थी। उसने अपनी पत्नी को इस बारे में कई बार समझाना चाहा पर दोनों में बात खत्म होने के बजाय झगड़े शुरू हो जाते थे। 6 महीने पहले की इस पूरी वारदात में आरोपी दीपक ने प्रेमी सोनू को मारने का प्लान बना लिया। बताया जाता है कि दीपक की इस सनक में उसकी मां ने भी उसका साथ दिया था।
गिरफ्तार हुई मां ने केस में कई खुलासे किए। मां ने बताया कि जून के महीने में कत्ल की रात काफी तेज बारिश हो रही थी। दीपक किसी तरह विश्वास जीत कर सोनू को अपने घर ले आया। उसने पत्नी को पहले ही मायके भेज दिया था। दीपक उसे अपने कमरे में ले गया और पीटने लगा। मां ने बताया कि कमरे से चीखने की आवाजें आ रही थीं, उसने जानने की कोशिश भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
कत्ल करने के बाद दीपक ने रात के सन्नाटे में तेज बारिश का फायदा उठाकर लाश को घर के बाथरूम में दफना दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले ही घर के बाथरूम में गड्डा खोद रखा था। इतना ही नहीं वो लाश को खत्म करने के लिए एसिड भी लेकर आया था। इस बीच उसने लाश को गड्डे में फेंका और ऊपर से एसिड डाल दिया। लाश से बदबू न आए इसके लिए वो महंगा परफ्यूम भी लेकर आया था।  हत्या के शक में पुलिस पति और पत्नी को गिरफ्तार करके ले गई, लेकिन मां घर के अंदर दफन लाश के साथ छह महीने तक रही। चौंका देने वाली बात है कि उसने इसकी भनक लोगों और पुलिस को  भी नहीं लगने दी। किसी को पता न लगे इसलिए मां ने बाथरूम में नहाना-धोना भी जारी रखा। बाद में मां ने पुलिस को बताया कि वह फंस न जाए इसलिए उसने अपना मुंह नहीं खोला था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com