
महिला दो दिन से लापता है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। महिला के पति संदीप ने शुक्रवार को इज्जतनगर थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इज्जतनगर थाने के दरोगा हरकेस सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। उसका मायका बारादरी इलाके के सिकलापुर में है। जांच में भी पता चला है कि महिला पति के गुटखा खाने से परेशान थी।
बड़ी खबर: कैलाश पर पहली बार पहुंचा हेलीकॉप्टर, कैमरे में कैद हुए महादेव….
इज्जतनगर इलाके के वसंत विहार की कीर्ति शर्मा दो दिन पहले अपनी मासूम बच्ची के साथ घर से चली। वह घर पर सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ गई। जिसमें उसने लिखा कि उसके पति ने कई बार कहने के बाद भी गुटखा नहीं छोड़ा। जिससे परेशान होकर वह घर छोड़कर जा रही है। उसने लिखा कि तमाम बार कहने के बाद भी उसके पति ने गुटखा नहीं छोड़ा। जिससे इसका असर उसकी बच्ची पर भी पड़ रहा है। परिवार बर्बाद हो रहा है। इससे अच्छा है कि वह दुनिया में ही न रहे।