होशियारपुर। छत्ता बाजार में शादी समारोह के जश्न के दौरान चली गोली से एक युवती की मौत हो गई। मृतका साक्षी अरोड़ा पुत्री चरणजीत अरोड़ा जालंधर के एपीजे कॉलेज में एमबीए की छात्रा थी। वह शादी वाले घर के पड़ोस में रहती थी। पुलिस ने दुल्हन के पिता व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्ता बाजार निवासी अशोक खोसला की बेटी आरती खोसला की शादी 11 फरवरी को तय हुई थी। इसके चलते घर में जश्न का माहौल था। शनिवार रात आरती की शादी के संबंध में जागो निकाली गई। इसके बाद डीजे का प्रोग्राम शुरू हुआ। इस दौरान जाम भी छलकने लगा।परिवार वाले डीजे पर नाच रहे थे। पड़ोस में रहने वाली साक्षी व उसके परिवार वाले अपनी छत से प्रोग्राम देख रहे थे।
डांस के दौरान शराब के नशे में दुल्हन के पिता अशोक खोसला और उसके दोस्त अशोक सेठी ने हवाई फायङ्क्षरग शुरू कर दी। एक गोली साक्षी के माथे में लगी। उसे आनन-फानन में पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह, एसएचओ सिटी जगदीश अत्री व पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दुल्हन के पिता अशोक खोसला को रात में ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि अशोक सेठी अभी फरार है।
शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। डीएसपी सिटी सुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह ने कहा कि जांच के दौरान मुख्य आरोपी व दुल्हन के पिता अशोक खोसला से बात की, लेकिन वह नशे में होने के कारण बोल भी नहीं पा रहा था। पुलिस ने जिस रिवाल्वर से गोली चली, उसको जब्त कर लिया है। वहीं अशोक सेठी अपनी दोनाली लेकर फरार हो गया है।
शादी में गोली चलाने से पहले भी गई हैं कई जानें
26 फरवरी 2014 : होशियारपुर के गांव माछियां के पास गोल्डन रिसोर्ट पैलेस में भंगड़ा डालते हुए दो फायर किए गए। इसमें एक गोली फोटोग्राफर कमलप्रीत सिंह को लगी, जिसकी मौत हो गई थी। 16 फरवरी 2015 : पटियाला के बनूड़ कस्बे के पास गांव दराली में शादी में नाचते हुए बाराती ने गोली चला दी। गोली चार वर्षीय सुखप्रीत सिंह को लगी और उसकी कुछ ही पलों में मौत हो गई। 4 दिसंबर 2016 : बठिंडा के मौड़ मंडी में एक पैलेस में शादी में डांस करते समय युवक ने फायर कर दिया।
गोली स्टेज पर डांस कर रही 25 वर्षीय कुलविंदर कौर को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 19 नवंबर 2017 : फरीदकोट के कोटकपूरा में शादी में नाचते हुए दूल्हे के मामा व फूफा फायर कर रहे थे। एक गोली पास में खेल रहे आठ साल के विक्रमजीत लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 7 जनवरी 2018 : तरनतारन के ढिल्लों रिजॉर्ट में दोस्त की शादी में आए 25 वर्षीय युवक अमरदीप सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। कुछ युवक डांस करते समय फायर कर रहे थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal