पंजाब: ग्राउंड जीरो पर कैबिनेट मंत्री, अजनाला में हरभजन सिंह ईटीओ

अजनाला में आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और लालजीत सिंह भुल्लर पट्टी में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल घग्गर नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक पठानकोट और मंत्री हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे।

पंजाब में बाढ़ के हालातों के बीच सरकार के मंत्री ग्राउंड जीरो पर रहकर आपदा से जूझ रहे लोगों के बीच जाएंगे। कैबिनेट मंत्री राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।

अजनाला में आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और लालजीत सिंह भुल्लर पट्टी में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल घग्गर नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक पठानकोट और मंत्री हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे, उनके साथ आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

बांधों पर टीमों संग डटे मंत्री राहत कार्यों में जुटे
इससे पहले शनिवार को राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के साथ बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया और कथलौर, कोलियां रोड, पिंड पंमा और बमियाल का दौरा किया। उन्होंने रावी नदी पर बनाए जा रहे अस्थायी बांध का भी जायजा लिया।

इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पत्र लिखकर की गई अपीलों के बावजूद भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राज्य के लिए कोई वित्तीय पैकेज का एलान नहीं किया।

लक्ष्मी नारायण मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से को बचाने में जुटे शिक्षा मंत्री
नंगल में प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से को बचाने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। इस धार्मिक स्थान को स्थायी रूप से बचाने के लिए 1.27 करोड़ रुपये की राशि की आवश्यकता होगी। इस दौरान आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने ससराली और अन्य साथ लगते गांवों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक सूखा राशन और अन्य राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को रवाना किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com