एजेंसी/ आंध्रप्रदेश : आंध्रप्रदेश के गुंटूर शहर में निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिर गई। इस घटना से 7 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर को कुछ चोटें पहुंची है। पुलिस को हादसे की जानकारी लगी तो मौके पर फोर्स पहुंचा।
इसी बीच राहत दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईमारत गिरने की घटना तब हुई जब एक मॉल के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया है।
यह गड्ढा इस ईमारत के दायरे में था और इसने इसकी नींव को कमजोर कर दिया। इस दुर्घटना में करीब 8 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उपमुख्यमंत्री ए चिना राजप्ना को हालात जानने का निर्देश भी दिया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal