नाबालिग लड़की को घर से उठा ले गए चार युवक, चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म
नाबालिग लड़की को घर से उठा ले गए चार युवक, चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग लड़की को घर से उठा ले गए चार युवक, चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म

लुधियाना। चार युवक एक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गए। वह उसे उसका मेकअप करवाने के बहाने अपने साथ ले गए और इसके बाद चारों ने चलती कार में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकी देकर उसे छोड़ दिया। नाबालिग लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।नाबालिग लड़की को घर से उठा ले गए चार युवक, चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म

मेहरबान इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिगा लड़की ने बताया कि चारों युवक उसके घर पर आए और उसे जबरन कार में बैठा दिया। उन्होंने कहा कि वह उसका मेकअप करने के लिए ले जा रहे हैं। इससे पहले कि लड़की कुछ समझ पाती युवकों ने कार को भगा दिया। इसका बाद चारों युवक उससे छेड़छाड़ करने लगे।

लड़की के मुताबिक उसने विरोध जताया तो उन्होंने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद चारों ने बारी-बारी चलती कार में उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवकों ने उसे कार से बाहर फेंक दिया और धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना मेहरबान पुलिस ने जालंधर निवासी बलविंदर सिंह, जस्सी, कुलवंत व हरदीप के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का पर्चा दर्ज किया है। इसमें बलविंदर की पत्नी मनी भी शामिल है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com