उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा भारत माता का जयकारा इतनी तेज लगाओ की विरोधियों में दर्द हों जाए। आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन है। विरोधी पार्टी के लोग देश के सामने झूठ बोल रहे हैं।
वह कह रहे हैं कि यह बिल नागरिकता छीनने वाला बिल है। वह पढ़े ही नहीं हैं। वह बिल को पढ़ें उसमें कहीं नहीं लिखा है कि किसी की नागरिकता छिनेगी। यह नागरीकिता देने का कानून है। इससे पहले रैली स्थल पर भाजपाई सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, विधायक संजीव राजा आदि के नेतृत्व में टोलियों के रूप में नारेबाजी करते पहुंचे। इससे शहर भाजपा मय नजर आया।
उपमुख्यमंत्री रविवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित शांति मार्च और जनसभा में शामिल होने अलीगढ़ आए थे। अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए को खत्म किया, तीन तलाक कानून बनाया और राम मंदिर विवाद का खत्मा हुआ। देश में विरोध नागरिकता संशोधन कानून का नहीं हैं, विरोध अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को मिली सफलता का है।
ह 11:20 बजे आईटीआइ स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद 11:30 बजे यहीं पर लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद 12:40 बजे से नुमाइश मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। यहीं पर पत्रकार वार्ता भी करेंगे। इसके बाद यहां से फिर लोधा में गोविंदपुर फगोई स्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह के आवास पर जाएंगे। करीब 20 मिनट यहां पर रुकेंगे। इसके बाद खैर रोड स्थित गोमती गार्डन में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2:45 बजे वह यहां से लखनऊ से लिए रवाना हो जाएंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal