नवाबों के शहर में ‘गरजेंगे’ आज पीएम मोदी, देंगे नए साल पर बड़ा तोहफा

93803-327936-narendra-modi-budgetप्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कडे प्रबन्ध किए गए हैं। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तमाम इंतजाम किए हैं। यह रैली पहले 24 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाली थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रैली के मद्देनजर शनिवार को रमा बाई अंबेडकर मैदान पर भूमि पूजन किया था। मौर्य ने समाचार एजेंसी ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि इस रैली में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह प्रदेश में होने वाली रैलियों में सबसे बडी होगी।इस महारैली में प्रदेश के हर बूथ से कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक लाख 47 हजार बूथ है। हर बूथ से आठ कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने के लिए कहा गया है। इस मेगा शो में व्यापारी, प्रोफेसर और कर्मचारी संगठनों के लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मौर्य ने बताया कि भाजपा की परिवर्तन यात्राओं से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। प्रदेश में अब भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रायें बहुत सफल रही। प्रदेश की जनता का इन यात्राओं को बढ चढकर समर्थन मिला। यात्राओं में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग डेढ़ करोड लोग शामिल हुए। 

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। मोदी नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद पहली बार रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा मोदी कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्री इस रैली में शामिल होंगे।  रैली में शामिल होने वाले प्रदेश के केन्द्र सरकार में वरिष्ठ मंत्री केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती और कई अन्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। 

भीड़ को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए 14 हजार बसों और 50 हजार छोटी गाडियों को लगाया गया है। अवध, कानपुर और बृज मंडलों के प्रत्येक जिले से कम से कम दो बसें पार्टी कार्यकर्ताओं को लाएगी। इन मंडलों में 41 जिले हैं।  भाजपा प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिये लखनऊ पहुंचना शुरू हो गए हैं। पार्टी ने सभी के ठहरने, खाने पीने का पुख्ता इंतजाम किये है। किसी कार्यकर्ता को कोई दिक्कत नहीं आयेगी। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें दस लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। राजधानी में ऐसी रैली पहली बार होगी।  सूत्रों ने बताया कि मोदी दोपहर एक बजकर 50 मिनिट पर अमौसी हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से दो बजे रमा बाई अंबेडकर मैदान में पहुंचेंगे। मोदी के लिए रैली स्थल में पहुंचने के सडक मार्ग से भी इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री लगभग डेढ घंटा रैली में शामिल होने के बाद साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com