स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) ने गुरुवार को बताया कि भारत की पहली डाल्फिन बचाव एंबुलेंस ने पिछले चार महीनों में आठ गंगा डाल्फिनों को बचाकर उन्हें वापस नदी में छोड़ा है।
एक पोस्ट में बताया गया कि गोंडा में एक नहर में एक वयस्क नर गंगा डाल्फिन मिला, जो नदी से अलग होकर उथले पानी में फंसा हुआ था और हर पल कमजोर होता जा रहा था।ऐसी स्थिति में उसकी एकमात्र उम्मीद डाल्फिन एंबुलेंस थी। उ
त्तर प्रदेश वन विभाग और टर्टल सर्वाइवल एलायंस इंडिया की टीम मौके पर पहुंची। 13 घंटे के अथक प्रयास के बाद, डाल्फिन को सुरक्षित बचा लिया गया, उसकी चिकित्सा जांच की गई और उसे राप्ती नदी में वापस छोड़ दिया गया।
इस ऑपरेशन को विशेष बचाव सुविधा की एक और सफलता बताते हुए एनएमसीजी ने कहा कि इस साल की शुरुआत में नमामि गंगा मिशन के तहत शुरू की गई डाल्फिन एंबुलेंस लुप्तप्राय गंगा नदी डाल्फिन के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण तंत्र के रूप में उभरी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal