देश ही नहीं, विदेशो में भी दिखी भारत के तिरंगे का झलक

burj_588974920aa14दुबई : आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में से एक भारत अपने गणतंत्र दिवस के जश्न को मना रहा है. आज ही के दिन हमारा संविधान लागु हुआ था. जहाँ भारत देश गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा हुआ है. वही दुनिया की सबसे ऊँची इमारते भी बीती शाम को तिरंगे के रंग में सराबोर होकर इसके रंग में रंगी हुई दिखाई दी. जहाँ दुबई के बुर्ज खलीफा ने भारत के तिरंगे में अपने आप को रंगकर भारत का मान बढ़ाया, वही इस बार अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद भारत में गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट है.

वही हमारे भारत का नजारा भी कुछ इसी तरह का था. जहाँ मुम्बई में नर्व सेंटर यानि बॉमबे स्टॉक एक्सेचेंज भी भारत के रंग में रंगा हुआ दिखा. वही छत्रपति शिवजी टर्मिनल भी तिरंगे के रंग में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आया. वही आम सड़के भी तिरंगे के रंग में रंगी हुई गणतंत्र दिवस की खुशियो से सराबोर होकर दिखाई दी. वही तिरंगे का रंग बाजार, शॉपिंग मॉल, और आम सड़को सभी जगह दिखाई दिया.

इस मौके पर हमारे देश के जवान भी पूरी मुस्तेदी के साथ खड़े हुए नजर आये और सुरक्षा के कड़े इंतजामात और चोकसी इस मौके पर नजर आई. वही रेत पर अपनी कलाकृतियों से लोगो का दिल जितने वाले सुदर्शन पटनायक ने भी इस मौके पर अपने ही अंदाज में रिपब्लिक डे की शुभकामनाये दी.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com