प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी, जवाहन लाल नेहरू और सरदार पटेल का जिक्र किया और कहा कि इनके सपनों के भारत को बनाने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में ऐसे कई संघर्ष हैं, जिनका नाम आज नहीं लिया जाता है लेकिन हर किसी का अपना महत्व रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंडमान में जहां नेताजी सुभाष ने देश की पहली आजाद सरकार बनाकर तिरंगा फहराया था, देश ने उस विस्मृत इतिहास को भी भव्य आकार दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि जालियांवाला बाग में स्मारक हो या फिर पाइका आंदोलन की स्मृति में स्मारक, सभी पर काम हुआ है। बाबा साहेब से जुड़े जो स्थान दशकों से भूले बिसरे पड़े थे, उनका भी विकास देश ने पंचतीर्थ के रूप में किया है।
साल 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष भी पूरे हो गए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने 12 मार्च, 2021 से 15 अगस्त, 2022 तक देश के 75 स्थानों पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने की घोषणा की है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
