देव दीपावली पर धन-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

माना जाता है कि यदि दिवाली की तरह ही देव दीपावली के दिन भी घर पर दीये जलाए जाए तो इससे साधक को देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। इस साल देव दीपावली 26 नवंबर रविवार के दिन मनाई जाएगी। तो चलिए जानते हैं देव दीपावली का शुभ मुहूर्त और सुख-समृद्धि के खास उपाय।

कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली भी मनाई जाती है। पूर्णिमा तिथि मुख्यतः भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित मानी जाती है। ऐसे में यदि आप देव दीपावली के दिन कुछ उपाय करते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ मिल सकता है।

ऐसे पड़ा देव दीपावली नाम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रिपुरासुर नामक एक राक्षस पर भगवान शिव ने विजय प्राप्त की थी। इसलिए कार्तिक माह में आने वाली पूर्णिमा के दिन सभी देवतागण भगवान शिव की जीत का उत्सव मनाने पृथ्वीलोक पर आते हैं और दीये जलाकर दिवाली मनाते हैं। यही कारण है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है।

देव दीपावली का मुहूर्त
कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 26 नवम्बर, रविवार के दिन दोपहर 03 बजकर 53 मिनट पर हो रहा है। साथ ही इसका समापन, 27 नवम्बर, सोमवार के दिन दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में देव दीपावली 26 नवंबर, रविवार के दिन मनाई जाएगी। इसे प्रदोष काल में मनाना शुभ माना जाता है, ऐसे में देव दीपावली का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

जरूर करें ये काम
देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में डुबकी लगानी चाहिए और शाम के समय मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से साधक पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही इस दिन दीपदान करने से भी साधक को विशेष लाभ मिलता है।

बनी रहेगी सुख-समृद्धि
देव दीपावली के दिन एक आटे या मिट्टी का दीया लें और इसमें तेल या घी डालकर उसे प्रज्वलित करें।अब इस दीए में 7 लौंग डाल दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से कोसों दूर बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

घर में होगा मां लक्ष्मी का वास
देव दीपावली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन अपने घर तुलसी का पौधा जरूर लाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर पर तुलसी के 11 पत्ते जरूर बांधें। इससे व्यक्ति की धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com