रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के वैज्ञानिक और नाग एंटी टैंक मिसाइल परियोजना के पूर्व निदेशक एसएस मिश्रा का शनिवार सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।

बता दें कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के 63वें स्थापना दिवस को कुछ ही दिन हुए हैं। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा था कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में डीआरडीओ की तकनीकी उन्नति और उपलब्धियों पर देश को गर्व है।
उल्लेखनीय है कि डीआरडीओ रक्षा मंत्रालय के तहत अनुसंधान और विकास शाखा है। इसका उद्देश्य आधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी के जरिये देश को सशक्त बनाना है। 1958 में एक छोटे से संगठन के रूप में इसने अपना काम शुरू किया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal