दूल्हा-दुल्हन के स्वागत में रणवीर के घर पर तैयारी बेहद खास नजर आ रही है। घर के बाहर लाइटों की खूबसूरत सजावट की गई है। रणवीर सिंह का यह बंगला बांद्रा में मौजूद है।

रणवीर सिंह और दीपिका की शादी सभी रस्में पूरी होने के बाद दोनों ने गुरुवार शाम इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीरें सामने आने के बाद अब रणवीर सिंह के मुंबई स्थित घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की पहली तस्वीरें गुरुवार को सामने आईं। पहली तस्वीर बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी की है। इसमें रणवीर सफेद पारंपरिक परिधानों में हैं। दीपिका ने गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी है। दूसरी फोटो गुरुवार को सिंधी रीति-रिवाजों से हुई शादी की है। इसमें दीपिका और रणवीर ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लाल ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है। इसमें दोनों हैवी ज्वेलरी पहने नजर आ रहे हैं।

पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में 21 नवंबर को
18 नवंबर को रणवीर-दीपिका भारत लौटेंगे। उनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को दिया जाएगा जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।
रिंग में जिस महिला रेसलर ने पटका उसी के साथ खली के रोड शो में नजर आई राखी सावंत, तस्वीरें हुई वायरल

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal