दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

 देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी आगामी दिनों में छिटपुट बारिश के साथ आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, गोवा, झारखंड, सिक्किम, असम, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, मणिपुर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले सात दिनों के दौरान वर्षा गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के असर से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी आगामी दिनों में छिटपुट बारिश के साथ आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश से नदियों में जल स्तर बढ़ सकता है और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर घाटी में लगातार बारिश से मौसम ठंडा रहेगा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में उमस भरी गर्मी के बीच बीच-बीच में हल्की-मध्यम बारिश राहत दे सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिससे जलभराव और निचले इलाकों में पानी जमा होने की आशंका बनी रहेगी। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों के प्रशासन को अलर्ट रहने और संभावित नुकसान से बचाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। आम जनता को भारी बारिश वाले दिनों में अनावश्यक यात्रा से बचने और पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com