दिल्ली में किसानों द्वारा की गई हिंसा के पीछे कम्युनिस्ट पार्टी का हाथ है : यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि दिल्ली में किसानों द्वारा की गई हिंसा के पीछे कम्युनिस्ट पार्टी का हाथ है। आंदोलन में किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होनी चाहिए.

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहे पर कार्यक्रम में भाग लेने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सभी विपक्षी दल भाजपा सरकारों को बदनाम करने के लिए विभिन्न प्रकार की साजिश रच रहे हैं।

किसान आंदोलन भी इसी साजिश का एक हिस्सा है। कम्युनिस्ट पार्टी देश में लगभग समाप्त हो चुकी है। बंगाल में वह खत्म होने के कगार पर है। कम्युनिस्ट पार्टी किसी तरह से देश में हिंसा चाहती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com