दिल्ली चुनाव में दुष्यंत चौटाला को उतारेगी बीजेपी

दो-दो हाथ करने को तैयार हरियाणा के नेता अपनी पार्टियों की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने मिलकर भाजपा को चुनौती दी थी। दिल्ली चुनाव में यह तस्वीर पूरी तरह से बदली नजर आएगी। हरियाणा में केजरीवाल के साथी रहे दुष्यंत चौटाला इस बार दिल्ली में भाजपा के पाले में खड़े नजर आएंगे। दिल्ली के रण में भाजपा अपनी सरकार में सहयोगी दुष्यंत चौटाला को अरविंद केजरीवाल के सामने खड़ा कर राजनीतिक लाभ हासिल करने की फिराक में है।

हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन है। 40 विधायकों वाली भाजपा ने 10 विधायकों वाली जजपा के साथ गठबंधन कर दूसरी बार सरकार बनाई है। इससे पहले जींद उपचुनाव में आम आदमी पार्टी हरियाणा में जजपा का सहयोग कर चुकी है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा व जजपा का गठबंधन था। जजपा ने सात और आम आदमी पार्टी ने तीन लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा। सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक में उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हार का बड़ा कारण जजपा और आप का गठबंधन रहा है।

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच सहमति नहीं बनी तो दोनों दलों ने अलग-अलग ताल ठोंकी।

आप की हरियाणा इकाई ने मात्र 40 सीटों पर फोकस करते हुए चुनाव लड़ा था। इसकी एक बड़ी वजह यह थी कि अरविंद केजरीवाल का पूरा ध्यान दिल्ली के चुनाव पर था, जिस कारण वह हरियाणा के विधानसभा चुनाव पर ज्यादा गौर नहीं कर पाए। जननायक जनता पार्टी ने अपने विरोधी दलों के जीत सकने वाले उम्मीदवारों को टिकट देकर 10 सीटें हासिल करने में कामयाबी प्राप्त कर ली है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com