अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग अपने रिश्तों से नाराज होते हैं या प्रेम संबंध में घर से भाग जाते हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं असम से जहां की नगांव जिले की एक विवाहित महिला बीते दस सालों में अबतक 25 बार भाग चुकी है जो कि तीन बच्चों की मां भी हैं। महिला के ससुर ने बताया कि शादी के बाद से वह 20-25 बार अलग-अलग पुरुषों के साथ भागी है। अब वह अपने घर लौट आई है। फिलहाल उसके पति ने कहा है कि वह उसे स्वीकार करने को तैयार है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि महिला ने शादी के बाद से अपने इलाके में कई लोगों के साथ अवैध संबंध बनाए हैं।

मध्य असम के ढिंग लहकर गांव की रहने वाली महिला और उसके पति के तीन बच्चे भी हैं। सबसे छोटा बच्चा अभी तीन महीने का ही है। इससे पहले जब भी वह अपने घर से भागी, तो कुछ ही दिनों में लौट आई थी। हाल ही में महिला अपने मोहल्ले के एक पुरुष के साथ कथित तौर पर भाग गई थी।
महिला का पति पेशे से ड्राइवर है। 4 सितंबर को जब वो मोटर गैरेज से अपने घर लौटा, तो घर में उसे अपनी पत्नी नहीं मिली। वह 3 महीने के बच्चे को पास के घर में एक बच्चे को देकर भाग गई थी। उसने पड़ोसियों से कहा था कि वह बकरियों के लिए कुछ खाने की तलाश में जा रही है। वह 22,000 रुपये और अन्य गहने लेकर भागी थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal