भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत को आजादी के बाद लोकतंत्र में बड़ा बदलाव करार दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा ‘मोदी जी की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए गुजरात और हिमाचल की जनता को धन्यवाद। यह पीएम मोदी की नीतियों, वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण पर विकास की जीत है।
शाह ने आगे कहा ‘मोदी के पीएम बनने के बाद से ही इन कुरीतियों पर प्रहार हुआ है। अब ये देश की राजनीति से गायब हो रहे हैं। लोकतंत्र करवट बदल रहा है। यूपी के बाद गुजरात में भी साबित हुआ कि सिर्फ और सिर्फ विकास ही चलेगा। इस जीत से साबित हुआ गुजरात की जनता ने आग लगाने वाले मुद्दों को नकार दिया।
शाह ने आगे कहा ‘ चुनाव के दौरान प्रचार का स्तर गिराने का भी प्रयास हुआ। कांग्रेस प्रचार को नीचे स्तर पर ले गई। लेकिन गुजरात में गलत प्रचार के बाद भी जीतना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं पाटीदार और जीएसटी का चुनाव पर कोई व्यापक असर नहीं पड़ा। जीएसटी के असर वाले सूरत में भी हमारी जीत हुई। गुजरात में हम कांटे की टक्कर से नहीं बल्कि बेहद आराम से जीते। अब देशभर में भाजपा की 14 राज्यों में सरकारें हैं।’
उन्होंने आगे कहा ‘मोदी के नेतृत्व में आगे भविष्य में त्रिपुरा, मेघालय और कर्नाटक में भी हमारी ही जीत होगी। देश की जनता इसी तरह भाजपा को आगे बढ़ाएगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीतन तय है।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal