भारत की हर महिला भले ही रोजाना बिंदी न लगाती हो, लेकिन आपको उनके पास बिंदी का कम से कम एक पत्ता जरूर मिल जाएगा। जब महिलाएं खास मौकों के लिए तैयार होती है, तो बिंदी ही उनके लुक को पूरा करती है। हालांकि, फैशन की बात छोड़ दें तो भारतीय महिलाएं सदियों से बिंदी लगाती आ रही हैं। आमतौर पर इसे फैशन का हिस्सा माना जाता है, लेकिन बिंदी लगाने के पीछे कारण भी हैं।

बिंदी लगाने की वजह क्या है?
योग के अनुसार, महिलाएं जिस जगह पर बिंदी लगाती हैं उसे अजना चक्र कहा जाता है। अजना चक्र मनुष्य के शरीर का छठा और सबसे ताकतवर चक्र माना जाता है। और इस प्वाइंट को दिन में कई बार दबाने से सेहत और स्किन को कई फायदे मिलते हैं। जब हम बिंदी लगाते हैं, तो कई बार उसे एडजस्ट करने में यह प्वाइंट दबता भी है।
एक आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया कि रोज बिंदी लगाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए डॉ. दीक्षा भावसर सावालिया ने लिखा, “योग के अनुसार, इस प्वाइंट को अजना चक्र कहता हैं, जो शरीर का सबसे ताकतवर और छठा चक्र है। इसमें सिर, आंखें, मस्तिष्क, पीनियल ग्रंथि और पिट्यूटरी ग्रंथि शामिल हैं।
महिलाओं यह जानती होंगी कि बिंदी को लगाने में कितना समय लगता है। आप इसे सही जगह पर लगाती हैं, फिर थोड़ा एडजस्ट करती हैं और फिर हल्का सा दबाती हैं, ताकि वह अपनी जगह पर रहे। जब तीसरी खांख को दिन में कई बार दबाया जाता है, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह न सिर्फ महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होती है, बल्कि पुरुषों के लिए भी। वैसे पुरुष बिंदी नहीं लगाते लेकिन वे रोज़ अजना चक्र पर कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। इसके अलावा पुरुष केवल माथे के इस प्वाइंट को रोजाना 100 बार प्रेस भी कर सकते हैं।
बिंदी लगाने के फायदे
- सिर दर्द दूर हो सकता है
- साइनस में आराम मिल सकता है
- आंखों की रोशनी और सेहत में सुधार आता है
- आपकी त्वचा जवां रहती है
- अवसाद से बचते हैं
- सुनने की शक्ति बेहतर होती है
- याददाश्त बेहतर होती है और ध्यान में भी सुधार आता है
- सतर्कता बेहतर होती है
- तनाव की वजह से माइग्रेन का जोखिम कम होता है