जानिए, राशि के हिसाब से कितने घंटे की नींद लेना है जरूरी.....

जानिए, राशि के हिसाब से कितने घंटे की नींद लेना है जरूरी…..

नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। एक भी दिन हमारी नींद पूरी नहीं होती है तो तबीयत गड़बड़ होने लगती है। कुछ लोग चार से पांच घंटे सोकर ही फ्रैश महसूस करते हैं, वहीं कुछ लोग 8 घंटे की नींद में भी उठने के बाद थकावट महसूस करते हैं।जानिए, राशि के हिसाब से कितने घंटे की नींद लेना है जरूरी.....क्या आपको पता है आपकी राशि भी आपके सोने की आदत को बड़े रूप से प्रभावित करती है। हम आपको यहां बता रहे हैं कैसे राशियां व्यक्ति के नींद पर प्रभाव डालती हैं और राशि के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए कितनी नींद की आवश्यकता है।

मेष ( 21 मार्च से 19 अप्रैल)

इस राशि के लोग बहुत बिजी और एक्टिव होते हैं। वैसे तो ये लोग बहुत कम सोते हैं लेकिन 7 घंटे की नींद इनके लिए जरूरी है। इससे ये लोग थकान से बचे रह सकते हैं।

वृष ( 20 अप्रैल से 20 मई)

लग्जरी पसंद, साफ-सफाई का कीड़ा रखने वाले ये लोग आराम करना और सोना बहुत पसंद करते हैं। सोना इनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। इनके लिए 8.30 घंटे की नींद जरूरी है।

मिथुन ( 21 मई से 20 जून)

इस राशि के लोग हर समय कुछ न कुछ सोचते ही रहते हैं। नींद आने के बावजूद भी यह थकावट महसूस करते हैं। इन्हें शॉर्ट स्लीप की समस्या होती है। लगातार 2 घंटे से ज्यादा ये नहीं सो पाते। इन्हें या तो छह या नौ घंटे की नींद लेना चाहिए, इनके बीच में कोई नहीं।

कर्क (21 जून से 22 जुलाई )

इनके लिए बिस्तर दुनिया की सबसे सुकुनभरी जगह है। इन्हें नींद बहुत पसंद होती है। इन्हें रिचार्ज होने के लिए नौ से साढ़े नौ घंटे की नींद जरूरी है।

सिंह (23 जुलाई से 22 अगस्त )

इन्हें रिफ्रेश होने के लिए मात्र साढ़े छह घंटे की नींद काफी है। ये लोग अपनी नींद का पूरा बैलेंस रखते हैं, न ज्यादा कम और न ज्यादा। सिंह राशि के लोग 7 घंटे से ज्यादा नहीं सो पाते।

तुला (23 सितंबर से 22 अक्टूबर)

परिवार से लगाव रखने वाले इस राशि के लोग हर काम में पूरी तरह संतुलित होते हैं। नींद के मामले में यह 7 घंटे से ज्यादा नहीं सो पाते।

वृश्चिक (23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

इस राशि को लोगों जो भी करते हैं इंटेन्सिटी से करते हैं, अब भले ही इसमें सोना शामिल हो। 10 घंटे की नींद इनके लिए बहुत जरूरी है।

धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

जरूरत से ज्यादा नींद लेने में ये लोग परहेज करते हैं। घूमने-फिरने के शौकीन ये लोग अपना शौक पूरा करने के लिए नींद से समझौता भी कर लेते हैं।

मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी)

नींद का महत्व ये लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मानसिक तनाव और परेशानियों के चलते ये ज्यादा सो भी नहीं पाते लेकिन दिन में 5 घंटे की नींद तो ले ही लेते हैं।

कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी)

कुंभ राशि के लोग हर समय सोच में रहते हैं। इनको भविष्य की बहुत चिंता होती है और इसी कारण ये लोग बहुत कम समय के लिए सो पाते हैं। ये कितने भी घंटे के लिए सोए कोई फर्क नहीं पड़ता।

मीन (19 फरवरी से 20 मार्च)

इन लोगों को नींद बहुत पसंद है और सपने देखने में इनको सुकून मिलता है। ये लोग कम से कम 9 घंटे की नींद ले ही लेते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com