अक्सर महिलाएं अपनी शारीरिक बनावट को लेकर दुविधा में होती है कि, क्या वो सेक्सी दिखती है। जी हां उम्र चाहे कोई भी हो, ज़्यादातर महिलाओं को अपनी फ़िगर से कोई-न-कोई शिकक़ायत होती ही है।
लेकिन एक नए सर्वेआक्षण के मुताबिक महिलाएं 28 वर्ष की उम्र में ख़ुद को सबसे ज़्यादा ‘सेक्सी’ मानती हैं। ये सर्वे ब्रिटेन की महिलाओं के स्वास्थ्य-संबंधी उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी ने किया था जिसमें ब्रितानी महिलाओं से पूछा गया था कि महिला होना उन्हें कैसा लगता है? इसमें पाया गया कि 28 वर्ष की उम्र में महिलाएं अपने आपको सबसे ज्यादा सेक्सी मानती है ज़्यादातर महिलाएं उससे सबसे ज़्यादा संतुष्ट और ख़ुश होती हैं।
सेक्स पॉवर बढ़ाने में मददगार है ये बीज, खून की कमी भी होती है दूर
हालांकि महिलाओं में आत्मविश्वास 32 वर्ष की उम्र में चरम पर पहुंचता है जिसकी सबसे बड़ी वजह सहयोग देने वाले दोस्त और परिवार है।
अध्ययन में 2000 महिलाएं शामिल थीं जिनमें से तीन चौथाई ने कहा कि मौका मिलने पर भी वे अपनी ‘बॉडी शेप’ नहीं बदलेंगी। लगभग 23 प्रतिशत महिलाओं ने अपनी आंखों को, 20 प्रतिशत ने स्तनों को और 13 प्रतिशत ने दिमाग़ को अपना सबसे आकर्षक अंग बताया।
पूछे जाने पर कि ज़रूरत पड़ने पर वे शरीर के किस अंग को बदलना चाहेंगी, 41 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वे ज़्यादा लंबी और ज़्यादा सुडौल टांगे चाहेंगी।
सर्वेक्षण में ये भी सामने आया कि महिलाओं को सबसे ज़्यादा मज़ा तैयार होने, ऊंची हील के जूते पहनने, मेकअप और हेयरस्टाइल बनाने में आता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal