चीन की कमान एक बार फिर से शी जिनपिंग के पास आ गई है। शी जिनपिंग का नाम दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार हो रहा है। अपने देश में भी जिनपिंग का कद कम्युनिस्ट पार्टी के पहले नेता माओत्से तुंग के बराबर हो गया है। इन सारी चर्चाओं के बीच हम आपको चीन के बारे में वो 13 बातें बता रहे हैं, जो शायद आपको भी ना पता हों।
1- अमेरिका ने सौ सालों में जितना सीमेंट का इस्तेमाल किया है, उससे ज्यादा चीन ने सिर्फ तीन साल 2011 से 2013 के बीच किया। चीन ने इन तीन सालों में 6,615 मिलियन टन सीमेंट का इस्तेमाल किया। 2- 2000 ईसा पूर्व के आसपास आइसक्रीम की खोज सबसे पहले चीन में हुई थी, पहली आइसक्रीम दूध और चावल को मिलाकर बनाई गई थी।
3-चीन में बढ़ते वायु प्रदुषण के कारण वहां शुद्ध हवा का कैन बेचा जाता है। शुद्ध हवा पांच युआन प्रति कैन बेचा जाता है। हवा की एक किस्म है ‘तिब्बत की असली हवा’, दूसरा किस्म है क्रांतिकारी याहयान और तीसरी है पोस्ट-इंडस्ट्रियल ताइवान।
4-केचप भी मूल रूप से चीन का है और इसी तरह मसालेदार मछली सॉस भी यहीं का है।
5- चीन आधिकारिक रूप से नास्तिक देश है, लेकिन यहां इटली से ज़्यादा ईसाई धर्मावलंबी हैं। चीन में ईसाई धर्म को मानने वाले करीब 5.4 करोड़ लोग हैं जबकि इटली में 4.7 करोड़ लोग हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि चीन जल्दी ही दुनिया का सबसे बड़ा ईसाई देश बन सकता है।
6-इतना विशाल भूभाग होने के बावजूद चीन एक ही टाइम जोन में है।
7- चीनी लोग कुत्ते का भी मांस खाते हैं, लेकिन इधर के सालों में इसमें कमी आई है। अब लोग कुत्ते और बिल्ली को पालतू बनाकर रख रहे हैं। हालांकि सांप अब भी लोगों की पसंद है।
8- चीन में हर दिन औसत 17 लाख सुअर की खपत होती है। चीन में सुअर का मांस लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि कम आय वालों के लिए सुअर का मांस मिलना आसान नहीं है।
9- पारंपरिक रूप से चीन की महिलाएं लाल रंग के लिबास में शादी करती हैं। लाल रंग को चीन में लकी कलर माना जाता है जबकि सफेद को मौत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
10- दुनिया का हर पांचवा शख्स चीनी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal