जब से प्रियंका चोपड़ा भारत लौटी हैं वह अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अवार्ड फंक्सन और कई समाजिक कार्यक्रमों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल में ही वह करण जौहर और रोहित शेट्टी के शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ के सेट पर पहुंची।
शो के दौरान उन्होंने बताया कि बहुत से लोगों की ही तरह ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ उनकी भी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी, करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का एक सीन भी प्ले किया।
तीनों ने ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ फिल्म का वह सीन प्ले किया जिसमें करण जौहर बीयर खरीदने अम्बरीश पुरी के स्टोर में जाते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। जिसके बाद शाहरुख खान उन्हें थप्पड़ मारते हैं।
इस सीन में प्रियंका ने शाहरुख खान का, करण ने अपना और रोहित ने अम्बरीश पुरी का किरदार निभाया। वहीं सीन में प्रियंका ने करण को थप्पड़ भी मारा। उन्हें कहा कि वह करण को तब से थप्पड़ मारना चाहती थी, जब से उन्होंने फिल्म देखी थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal