ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा का मीम शेयर कर मुंबई पुलिस ने लिखा- समझी न सेनोरिटा

मुंबई: मुंबई पुलिस ट्विटर पर हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा शेयर कर देती है कि चर्चाओं का हिस्सा बन जाती है। मुंबई पुलिस का लोगों को जागरूक करने का तरीका हमेशा से सोशल मीडिया अकाउंट पर पसंद किया जाता रहा है और अब इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। जी दरअसल हाल ही में मुंबई पुलिस ने ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा) का एक मीम शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं। जी दरअसल मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का पोस्टर शेयर किया है जिस पर लिखा है- ”समझी ना सेनोरिटा।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com