जब इस भारतीय क्रिकेटर ने जड़ा ऐसा Six कि गेंद दूसरे शहर जाकर गिरी, तो…

आपने क्रिकेट मैच के दौरान लंबे-लंबे छक्के जरूर देखे होंगे मगर कभी ये सुना है कि किसी बल्लेबाज ने ऐसा सिक्स लगाया हो, जिसमें गेंद सीधे दूसरे शहर जाकर गिरी। जी हां, ऐसा ही हुआ था भारत-इंग्लैंड के बीच वर्वीकशेयर में खेले गए मैच के दौरान। उस मैच में कप्तान सीके नायडू ने ऐसा सिक्स लगाया कि वो इतिहास में दर्ज हो गया। ये ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे आज तक कोई भी दोहरा नहीं सका है।जब इस भारतीय क्रिकेटर ने जड़ा ऐसा Six कि गेंद दूसरे शहर जाकर गिरी, तो...

हुआ यूं कि सीके नायडू चोटिल होने के बावजूद क्रीज पर मौजूद थे। स्टेडियम के पास एक नदी थी, जिसके दूसरी ओर व्रस्टेशेयर शहर। सीके नायडू ने एक गेंद पर इतना लंबा सिक्स जड़ा कि बॉल सीधे नदी को पार करते हुए व्रस्टशेयर में पहुंच गई। खास बात ये थी कि ये उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का इकलौता छक्का था। बता दें कि 31 अक्टूबर 1895 को नागपुर में जन्मे भारत के पहले कप्तान कर्नल सीके नायडू ने अपने करियर में 7 टेस्ट खेले, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 350 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े। इतना ही नहीं नायडू ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया और 9 विकेट छटकाए। इस खिलाड़ी ने अपना डेब्यू मैच सन् 1932, जबकि आखिरी मैच सन् 1936 में खेला था।

गौरतलब है कि क्रिकेट आज के दौर में गेंदबाज से ज्यादा बल्लेबाजों का खेल माना जाता है। इस खेल में बदलते नियमों और नई तकनीक की बदौलत बल्लेबाजों के सामने बॉलर अब खुद को असहज महसूस करने लगे हैं। कई बार बैट्समैन उनकी गेंद पर इतना लंबा छक्का जड़ देता है कि गेंद स्टेडियम से बाहर तक चली जाती है। क्रिकेट फैंस इसपर स्टेडियम में खड़े होकर तालियां बजाते हैं लेकिन वह गेंदबाज इसे जिंदगीभर नहीं भूल पाता।

ये भी पढ़े: गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2018 की लिस्‍ट जारी, रिकॉर्ड बनाने के लिए लोगों ने क्या कुछ नही किया

हम आपको बता दें कि 1938 में इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए इतना लंबा छक्का मारा था कि गेंद लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन को ही पार कर गई थी। 79 साल बाद आज तक भी कोई इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका है। आपको जानकर शायद यकीन ना हो लेकिन इस छक्के की लंबाई 164 मीटर थी। इसे क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का माना जाता है। अल्बर्ट ट्रॉट 1938 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए खेले हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com