बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की डेट अनाउंस कर दी है। दोनों की शादी 14-15 नवंबर को होगी। इस अनाउंसमेंट के बाद दोनों के ही फैन्स शादी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच दोनों के हनीमून को लेकर एक खबर सामने आई है।
क्या इस वजह से 15 नवंबर को शादी कर रहे हैं रणवीर-दीपिका?
5 साल पहले इस दिन रिलीज हुई थी ‘राम-लीला’
रणवीर-दीपिका ने जिस पहली फिल्म में साथ काम किया था। वो पांच साल पहले 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ की जो 15 नवंबर, साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई।
यहीं दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों कभी न खत्म होने वाले रिश्ते में बंधते चले गए। हो सकता है कि इसी वजह से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 15 नवंबर के दिन शादी करने का फैसला किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal