नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी एक जुलाई तक मध्यम से घने स्तर के बादल छाए रहेंगे। साथ ही रोजाना बारिश भी होगी। एक जुलाई तक मौसम सुहाना बना रहेगा। साथ ही उमस व गर्मी से भी राहत रहेगी। गुरुवार को बादलों के छाने व बारिश से तापमान में खासी कमी आई।

चार दिन तक रोज होगी बारिश, एक जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में झमाझम की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में मानसून आ गया है। बुधवार को इसकी उपस्थिति प्रदेश के पूर्व और मध्य भाग में रही। प्री-मानसून बारिश शुरू हो गयी है। मानसून को पूरी तरह से सक्रिय होने में 48 घंटे लगेंगे। 30 जून तक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और एक जुलाई से झमाझम बारिश होगी। गुरुवार को सुबह सूरज निकला लेकिन शाम होते होते बादल छाने लगे। इसके बाद कई हिस्सों में बारिश हुई। माना जा रहा है कि दो जुलाई तक रोज बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून पूरी तरह सक्रिय होने पर अच्छी बारिश की उम्मीद है। लोगों को गर्मी से भी राहत रहेगी। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी एक जुलाई तक मध्यम से घने स्तर के बादल छाए रहेंगे। साथ ही रोजाना बारिश भी होगी। एक जुलाई तक मौसम सुहाना बना रहेगा। साथ ही उमस व गर्मी से भी राहत रहेगी। गुरुवार को बादलों के छाने व बारिश से तापमान में खासी कमी आई।

कई जिलों में प्री मानसून बारिश होने के समाचार हैं लेकिन यह बारिश आधा घंटे तक ही सीमित रही। बादल छाए, धूप निकली और से उमस ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में गर्मी से फौरी राहत रही। तापमान 5-6 डिग्री तक लुढ़का नजर आया। बुधवार से आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल रखा है। गुरुवार को सुबह सूरज निकला लेकिन कुछ समय बाद ही बादल छाने लगे। शाम को पूरे यूपी में बाद, बूंदाबांदी और रुक-रुक कर बारिश होती रही। रात का हाल भी यही रहा कभी चंद्रमा की रोशनी दिखती तो कभी बादल चंद्रमा को ढक लेते। 

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी एक जुलाई तक मध्यम से घने स्तर के बादल छाए रहेंगे। साथ ही रोजाना बारिश भी होगी। एक जुलाई तक मौसम सुहाना बना रहेगा। साथ ही उमस व गर्मी से भी राहत रहेगी। गुरुवार को बादलों के छाने व बारिश से तापमान में खासी कमी आई। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com