चमगादड़ के बारे में यह बातें नहीं जानते होंगे आप, हो जायेंगे हैरान

कोरोना की उत्पत्ति का कारण चमगादड़ों को माना जाता है। कहते हैं चमगादड़ों के कारण ही कोरोना का संक्रमण उतपन्न हुआ और इतना फैला। बीते डेढ़ सालों में चमगादड़ों को लेकर भारी खौफ पैदा हो चुका है और तो और धार्मिक नजरिए से भी चमगादड़ों को अशुभ ही माना जाता है। इन सभी कारणों को देखते हुए चमगादड़ इस समय एक ऐसा जीव बना चुके हैं, जिसका न होना ही बेहतर माना जाता है। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

जी दरअसल चमगादड़ असल में जैव-विविधता में अहम भूमिका निभाते हैं और कई विशेषज्ञों का यह मानना है कि ‘अगर धरती से सारे चमगादड़ खत्म हो जाए तो दुनिया पर बड़ा खतरा मंडराने लगेगा।’ जी हाँ, एक स्टडी के अनुसार केवल अमेरिका में ही 1 खरब से ज्यादा कीमत का अनाज नष्ट होने से बच जाता है क्योंकि ये जानवर खेतों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े-मकोड़ों को खाता है।

ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में कितना अन्न ये जीव बचाता है। आपको यह जानने के बाद और हैरानी होगी कि चमगादड़ों की कुछ प्रजातियां कीड़ों की जगह, पेड़-पौधों का सेवन करती हैं। इस वजह से ये क्रॉस-पॉलिनेशन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। जी दरअसल फल-फूल खाने वाले चमगादड़ों का क्रॉस-पॉलिनेशन में 95% तक योगदान देते हैं। ठीक ऐसे ही केलों के उत्पादन में भी चमगादड़ों का बड़ा अहम किरदार होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com