घर में लगाएंगे आंवले का पेड़ तो होगी सौभाग्य की प्राप्ति….

img_20170114084447माना जाता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। यह वृक्ष विष्णु जी को अत्यंत प्रिय है। आंवला नवमी को इस वृक्ष के पूजन से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

 कहा जाता है कि आवंले के पेड़ से बुध ग्रह की शांति भी की जाती है। वहीं वास्तुशास्त्र में भी आंवले का वृक्ष घर में लगाना शुभ माना जाता है। आंवले के पेड़ को हमेशा पूर्व दिशा में लगाना चाहिए इससे सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है। इस वृक्ष को घर की उत्तर दिशा में भी लगाया जा सकता है।
1. आंवले के पेड़ के बारे में कहा जाता है कि यदि कोई आंवले का पेड़ लगाता है तो उस व्यक्ति को उसका बराबर फल मिलता है। 
2. शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाता है, उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। व आयु लंबी होती है।
3. यदि कोई महिला शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजन करती है तो वह जीवन भर सौभाग्यशाली बनी रहती है। 
4. आंवले के वृक्ष के नीचे ब्राहमणों को मीठा भोजन कराकर दान देना चाहिए। इससे आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगी औक आपको सफलता प्राप्त होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com