आज हम आपको अपनी पाकशाला में बनाना सिखाएंगे tasty छोले भटूरे।

दीपिका पादुकोण को छोड़ ये किसके साथ घूम रहे हैं ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ?
छोले भटूरे भला किसे पसंद नहीं लेकिन भटूरे बनाना हर किसी के बस की बात नहीं। भटूरा क्रिस्पी और बड़ा ना बने तो इसमें स्वाद नहीं आता। भटूरे को आसानी से बनाने का तरीका जानना है तो आपको यह आर्टिकल पढ़ना पडे़गा।
इसमें हमने सूजी मिक्स की है जिससे यह कुरकुरे बनेंगे। भटूरो को आप किसी भी चटपटी सब्जी या छोलों के साथ सर्व कर सकती हैं।
आइये अब देखते हैं इसे बनाने की विधि – कितने- 3-3 भटूरे सामग्री 1.5 कप मैदा 1/3 कप सूजी 1/2 चम्मच तेल या घी 1/2 चम्मच महीन चीनी 1/2 चम्मच नमक 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा 1/2 कप दही पानी तेल, फ्राई करने के लिये
बनाने की विधि – 1. सबसे पहले एक बाउल में मैदा, शक्कर, सूजी, दही, बेकिंग सोड़ा, घी या तेल और नमक डाल लें। 2. इसे अच्छे से मिक्स करके मैदे को गूंथ लें और एक गीले कपड़े में बांध कर एक घंटे के लिए रख दें। 3. एक घंटे बाद मैदे को निकाल लें और एक बार फिर से गूंथ लें। 4. अब मैदे की लोई बना कर बेलन की मदद से गोल कर लें। 5. इसके बाद एक कढाई में तेल गर्म करके उसमें बेले हुए भटूरे को भूरा होने तक फ्राई करें, ध्यान रखें कि एक बार में एक भटूरा ही फ्राई करें। 6. तैयार है आपका भटूरा, इसे छोले या किसी अन्य चटपटी रेसिपी के साथ सर्व करें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal